असर जीरो, शरीर के लिए खतरनाक ज्यादा, सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया प्रतिबंध

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जनहित में 16 निश्चित खुराक संयोजनों (एफडीसी) के निर्माण, बिक्री और मानव उपयोग के लिए वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि मंत्रालय ने औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 की धारा 26ए के तहत अधिसूचना जारी कर यह फैसला लिया है। सरकार का कहना है कि यह कदम जनस्वास्थ्य की रक्षा तथा केवल वैज्ञानिक रूप से उचित और सुरक्षित दवा संयोजनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। मंत्रालय ने कहा कि यह निर्णय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है।
अदालत ने देश में उपलब्ध एफडीसी दवाओं की व्यापक समीक्षा करने का निर्देश दिया था। इसके बाद औषधि तकनीकी सलाहकार बोर्ड (डीटीएबी) ने विशेषज्ञ समिति का गठन किया, जिसने विभिन्न एफडीसी दवाओं का वैज्ञानिक परीक्षण कर उन संयोजनों की पहचान की जो तर्कहीन हैं, चिकित्सीय औचित्य नहीं रखते या मानव स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं। विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों और वैज्ञानिक मूल्यांकन के आधार पर सरकार ने 16 ऐसे एफडीसी पर कार्रवाई की है, जिनका कोई ठोस चिकित्सीय औचित्य नहीं पाया गया। मंत्रालय का कहना है कि इन दवाओं के निरंतर उपयोग से संभावित जोखिम अधिक हैं, जबकि उनके लाभ पर्याप्त नहीं माने गए। प्रतिबंधित दवाओं में कुछ त्वचा रोगों के उपचार में उपयोग होने वाली दवाएं, दर्द निवारक एवं ऐंठनरोधी दवाएं तथा एंटीबायोटिक आधारित संयोजन शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि सरकार सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले भी विस्तृत वैज्ञानिक समीक्षा के बाद कई तर्कहीन एफडीसी पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। मंत्रालय का मानना है कि यह कदम रोगी सुरक्षा को मजबूत करने और साक्ष्य आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। अधिसूचना के अनुसार प्रतिबंधित 16 एफडीसी दवाओं का निर्माण, बिक्री और वितरण अब पूरे देश में तत्काल प्रभाव से बंद रहेगा। सभी राज्य औषधि नियंत्रकों, नियामक प्राधिकरणों और प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
प्रतिबंधित 16 फिक्स्ड डोज़ कॉम्बिनेशन (एफडीसी) का विवरण इस प्रकार है-
1. एसिटाइल सैलिसिलिक एसिड एथोहेप्टाज़ीन
2. एलोवेरा अर्क एलेंटोइन अल्फाटोकोफेरोल एसीटेट डी-पेंथेनॉल विटामिन ए
3. एलोवेरा अर्क विटामिन ई डाइमेथिकोन ग्लिसरीन
4. एलोवेरा जोजोबा तेल विटामिन ई
5. एलोवेरा ऑरेंज ऑयल
6. एलोवेरा जोजोबा तेल व्हीट जर्म ऑयल टी ट्री ऑयल
7. एलोवेरा विटामिन ई हर्बल
8.डाइसाइक्लोमाइन पैरासिटामोल क्लिडिनियम ब्रोमाइड
9.डाइसाइक्लोमाइन पैरासिटामोल क्लिडिनियम ब्रोमाइड क्लोर्डियाज़ेपॉक्साइड
10. ग्लिक्लाजाइड क्रोमियम पिकोलीनेट
11. पैरासिटामोल लिग्नोकेन
12. एमोक्सिसिलिन सेराटियोपेप्टिडेज़ लैक्टोबैसिलस स्पोरोजेन्स
13. एमोक्सिसिलिन क्लोक्सासिलिन लैक्टिक एसिड बैसिलस सेराटियोपेप्टिडेज़
14. एमोक्सिसिलिन सेराटियोपेप्टिडेज
15. सेफैड्रोक्सिल प्रोबेनेसिड
16. सेफ्यूरोक्सिम सेराटियोपेप्टिडेज
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714