गुरदासपुर के मुल्तानी अस्पताल में धमाका, CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध, ग्रेनेड हमले की आशंका

पंजाब के गुरदासपुर जिला के कस्बा कलानौर स्थित मुल्तानी अस्पताल पर एक बार फिर से हमला हुआ है। मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने अस्पताल पर जोरदार धमाका किया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि अस्पताल की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे चकनाचूर हो गए। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। शुरुआती जांच में ग्रेनेड हमले की आशंका जताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी आदित्य, एसपी डीके चौधरी और एसएचओ मौलख सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस घटना के बाद से स्थानीय डॉक्टरों और व्यापारियों में भारी दहशत का माहौल है। घटनास्थल से एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस फुटेज में एक संदिग्ध युवक काफी समय तक अस्पताल के आसपास घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस इस फुटेज को कब्जे में लेकर संदिग्ध की पहचान करने में जुट गई है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि एक युवक काफी देर तक अस्पताल के बाहर खड़ा रहा। हालांकिए ग्रेनेड फैंकने का कोई सीसीटीवी फुटेज फिलहाल सामने नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि कलानौर के इस मुल्तानी अस्पताल के डॉक्टर अमरबीर सिंह मुल्तानी लंबे समय से गैंगस्टरों के निशाने पर हैं। फिरौती न देने को लेकर इस अस्पताल पर पहले भी दो बार ताबड़तोड़ फायरिंग हो चुकी है।
पिछली दोनों घटनाओं में भी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों और हमलों के बावजूद यह तीसरा बड़ा हमला सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें जांच में लगा दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीमें भी मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। एसएसपी आदित्य ने बताया कि पुलिस स्टेशन कलानौर को सूचना मिली थी कि कलानौर स्थित मुल्तानी हॉस्पिटल में किसी बहुत तेज धमाके की आवाज आई है। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस स्टेशन कलानौर के एसएचओ और डीएसपी कलानौर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। यहां अस्पताल के शीशे टूटे हुए मिले हैं। इसके बाद मेरे द्वारा और एसपीडी द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। हमारी फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। पुलिस द्वारा इस मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। हमें इस संबंध में कुछ बेहद महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिन पर हम काम कर रहे हैं। हम जल्द से जल्द इस मामले में हुई प्रगति आपके साथ साझा करेंगे। हर एंगल से इस पूरे मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714