छेड़छाड़ के आरोप में घिरे खेल मंत्री संदीप सिंह पर FIR दर्ज

चंडीगढ़ पुलिस ने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ महिला कोच से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। चंडीगढ़ के एसपी से मुलाकात के बाद महिला कोच ने खेल मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अब मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
नववर्ष की पूर्व संध्या पर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 थाने में आईपीसी की धारा-354, 354ए, 354बी, 342, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक 30 दिसंबर 2022 को महिला कोच चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय गई और अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए एसएसपी से मिली। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने मामले को जांच के लिए 26 थाना पुलिस को भेज दिया। अब मामला दर्ज कर लिया गया है।
हरियाणा की एक महिला कोच ने 30 दिसंबर को चंड़ीगढ़ पुलिस से हरियाणा के खेल मंत्री(संदीप सिंह) के खिलाफ शिकायत की थी। मामले में IPC की धारा 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज़ किया गया है। जांच की जा रही है: राम गोपाल, DSP, चंडीगढ़ pic.twitter.com/L74kezIUDI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2023
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
क्या है पूरा मामला?
जूनियर महिला कोच का आरोप है कि मंत्री ने उन्हें चंडीगढ़ में अपने घर बुलाया और उनके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने बताया कि कुछ महीने पहले उसे पंचकूला में खेल विभाग में कोच के पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन मंत्री ने हस्तक्षेप कर उसका तबादला करा दिया। INLO नेता अभय चौटाला से मुलाकात के बाद महिला कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आरोप है कि दस्तावेजों की पुष्टि के बहाने मंत्री ने उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित अपने चेंबर में बुलाया।