अपराधचंडीगढ़

चंडीगढ़ में पकड़ी गई 10 करोड़ की हेरोइन,तस्कर को पुलिस ने दबोचा

चंडीगढ़ पुलिस के क्राइम सेल की टीम ने जीरकपुर के ओएसिस ग्रीन निवासी अमित शर्मा के कब्जे से 2.10 किलो हेरोइन बरामद की गई है। जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रूपये आंकी गई है। चंडीगढ़ में राम दरबार कॉलोनी के टर्न के पास उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि वह चंडीगढ़ नंबर की होंडा सिटी कार में पोल्ट्री फॉर्म की तरफ से आ रहा था। पुलिस आरोपी का रिमांड लेकर आगामी पूछताछ करेगी।

पिछले 6 महीने से चंडीगढ़ पुलिस के रडार पर था आरोपी।

चंडीगढ़ क्राइम सेल के मुताबिक यह आरोपी पिछले 6 महीने से उनकी रडार पर था। पुलिस का कहना है कि जब भी पहले कुछ ड्रग केसों में आरोपियों की गिरफ्तारी होती तो अमित का नाम सामने आता था।

चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में कहा कि वह अंबाला में वर्ष 2008-09 से दुकानों के ताले तोड़ने वाले गैंग से जुड़ा हुआ था। उसके खिलाफ डकैती और लूटपाट के लगभग 10 केस दर्ज हैं। वह अफीम और भुक्की बेचने का काम भी कर चुका है। वह मध्य प्रदेश से यह ड्रग लाता था और बेचा करता था।

यह भी पढ़ें ...  हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र का समापन,सीएम मनोहर लाल ने भूपेंद्र हुड्डा को दे डाली एक बड़ी सलाह

अंबाला के रेलवे स्टेशन के पास फ्रूट की रेहड़ी लगाता था-चंडीगढ़ पुलिस

पुलिस ने बताया कि आरोपी दसवीं से भी कम पढ़ा है। पहले वह अंबाला के रेलवे स्टेशन के पास फ्रूट की रेहड़ी लगाता था। वह मूलरुप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का रहने वाला है। 

यह भी पढ़ें

दिल्ली एमसीडी में “आप” की जीत के जश्न में डूबे चंडीगढ़ में आप कार्यकर्ता

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button