आज की ख़बरपंजाब

मान सरकार व्यापक स्तर पर मना रही है श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व, 80 करोड़ रुपये आरक्षित रखे: सौंद

चंडीगढ़, 14 जुलाईः

पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज यहां बताया कि पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व व्यापक स्तर पर मना रही है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि महान संत श्री गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और समानता के संदेश के अधिक से अधिक प्रसार के लिए साल भर चलने वाले विशेष आयोजनों की योजना बनाई गई है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

यहां पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा इन आयोजनों के लिए पहले ही 80 करोड़ रुपये आरक्षित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यकता पड़ने पर और धन मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि इन भव्य आयोजनों की योजना चरणबद्ध तरीके से बनाई गई है और ये आयोजन साल भर जारी रहेंगे, जिनका उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी महाराज की शाश्वत शिक्षाओं को पंजाब के कोने-कोने और विश्व स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम धार्मिक, शैक्षणिक और पर्यावरण अनुकूल पहलों के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों को शामिल करने के लिए तैयार किए गए हैं।

स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं के अलावा 13,000 से अधिक गांवों में 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी दिखाई जा रही हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

कैबिनेट मंत्री ने जानकारी दी कि जुलाई से नवंबर तक प्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, दर्शन और विरासत पर सैमिनारी और वर्कशॉप करवाई जाएंगी। इसके अलावा विभिन्न जिलों में विशेष कीर्तन आयोजन भी करवाए जाएंगे, जबकि अगस्त से नवंबर के बीच विधानसभा क्षेत्रों में गुरु जी के जीवन और शिक्षाओं को दर्शाते ड्रोन शो करवाए जाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि सरकार द्वारा पंजाब भर में 650 गुरु रविदास जी बगीचियां स्थापित की जाएंगी, 6.50 लाख पौधे लगाने का अभियान चलाया जाएगा, अगस्त माह में सभी जिला मुख्यालयों पर ‘रन फॉर इक्वैलिटी’ मैराथन और सितंबर में सभी जिला मुख्यालयों पर साइकिल रैलियां करवाई जाएंगी। इसके अलावा अक्टूबर माह में प्रदेश भर में 6.50 लाख स्मारक झंडे वितरित किए जाएंगे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

धार्मिक आयोजनों पर प्रकाश डालते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 5 से 8 अक्टूबर के बीच वाराणसी, फरीदकोट, बठिंडा और जम्मू से शुरू होकर चार शोभा यात्राएं खुरालगढ़ में समाप्त होंगी।

उन्होंने बताया कि ये आयोजन 9 से 11 अक्टूबर, 2026 तक खुरालगढ़ में तीन दिवसीय भव्य राज्य स्तरीय आयोजन के साथ संपन्न होंगे।

पहले दिन (9 अक्टूबर) को श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, कथा एवं कीर्तन दरबार, संत सम्मेलन और गुरु जी की बाणी पर कॉन्फ्रेंस करवाई जायेगी।

श्रद्धालुओं के लिए 10 अक्टूबर को कथा एवं कीर्तन दरबार, श्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी पर सम्मेलन, मीनार-ए-बेगमपुरा में भव्य 3डी प्रोजेक्शन और ड्रोन शो करवाए जाएंगे।

अंतिम दिन, 11 अक्टूबर को कथा एवं कीर्तन दरबार, बेगमपुरा आयोजन, मीनार-ए-बेगमपुरा में एक और 3डी प्रोजेक्शन और भव्य ड्रोन शो होगा।

इन आयोजनों को मुख्य आकर्षण बताते हुए स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि नई पीढ़ी आधुनिक प्रौद्योगिकी और सार्थक जन सहभागिता के माध्यम से श्री गुरु रविदास जी महाराज के समानतावादी आदर्शों और आध्यात्मिक शिक्षाओं से जुड़ सके।

कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार इन आयोजनों को पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाने के लिए वचनबद्ध है ताकि श्री गुरु रविदास जी महाराज द्वारा दिया गया समानता, सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और मानवीय गरिमा का सार्वभौमिक संदेश हर घर तक पहुंच सके।

इस अवसर पर पर्यटन विभाग के निदेशक श्री संजीव तिवारी भी उपस्थित थे।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button