पुराने पैटर्न पर होगा जेईई एडवांस्ड एग्जाम

नई दिल्ली
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली देश की सबसे कठिन परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2026 को लेकर एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर परीक्षा पैटर्न में बदलाव की चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए आईआइटी रूडक़ी ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यह स्पष्टीकरण उन लाखों छात्रों के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण है जो पिछले कई महीनों से अनिश्चितता की स्थिति में थे। अब छात्र अपनी तैयारी को पुराने फॉर्मेट के अनुसार ही जारी रख सकते हैं। पिछले कुछ समय से शिक्षा जगत में यह चर्चा तेज थी कि नई शिक्षा नीति और प्रतियोगी परीक्षाओं के बढ़ते दबाव को देखते हुए आईआईटी प्रवेश परीक्षा के पैटर्न में कुछ बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। आईआईटी रूडक़ी की आधिकारिक घोषणा ने यह साफ कर दिया है कि जेईई एडवांस्ड 2026 अपने पुराने और चुनौतीपूर्ण पैटर्न पर ही आधारित होगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आईआईटी रूडक़ी के अनुसार, परीक्षा में पहले की तरह ही दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) होंगे। दोनों ही पेपर में शामिल होना हर उम्मीदवार के लिए अनिवार्य है। प्रत्येक पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित के सेक्शन होंगे। प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न , न्यूमेरिकल वैल्यू वाले प्रश्न और मैचिंग लिस्ट वाले सवाल शामिल होंगे, जो छात्रों की गहरी समझ और प्रॉब्लम सॉल्विंग की स्किल को परखेंगे। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए अंकों की कटौती नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान पहले की तरह ही लागू रहेगा। जेईई एडवांस्ड 2026 में केवल वे ही छात्र बैठने के पात्र होंगे, जो जेईई मेन 2026 की परीक्षा में टॉप 2.5 लाख रैंक (सभी कैटेगरी को मिलाकर) के अंदर आएंगे। जेईई मेन के नतीजे आने के बाद अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।