राजनीति

केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन.. दिल्ली विधानसभा में BJP पर गरजे अरविंद केजरीवाल

Kejriwal in Delhi Assembly:

 

दिल्ली विधानसभा में ‘विश्वास प्रस्ताव’ पर चर्चा के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को जबरदस्त घेरा है। बीजेपी पर गरजते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन्हें लग रहा है कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे और पार्टी खत्म हो जाएगी। लेकिन बीजेपी के लोग यह जान लें कि केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे। मगर केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे? और अगर एक केजरीवाल को गिरफ्तार भी करते हो तो मेरी भारत मां की कोख से 1 लाख केजरीवाल पैदा हो जाएंगे।

 

BJP के लोग धमकी दे रहे

केजरीवाल ने कहा आज जिस तरह से बीजेपी वालों ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला हुआ है। हमारे इतने नेता गिरफ्तार कर लिए हैं, हमारे कामों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। धमकी दे रहे हैं। चारो तरफ से हम पर हमले किये जा रहे हैं। यह सब कुछ देश का एक-एक बच्चा देख रहा है कि ये क्या हो रहा है? सब लोग देख रहे हैं लेकिन बीजेपी वालों को लगता है कि लोग बेवकूफ हैं। मगर लोग बेवकूफ नहीं हैं। लोग पार्कों में बातें करते हैं कि क्या मोदी जी केजरीवाल को खत्म करना चाहते हैं, क्या मोदी जी केजरीवाल को कुचलना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें ...  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में लगभग 38,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button