पंजाब

पटाखे जब्त करने पर दुकानदारों का हंगामा; अधिकारियों से छुड़ाए पटाखे, एक गिरफ्तार, अफरा-तफरी का माहौल

बहादुरगढ़ में नगर परिषद अधिकारियों ने मौके से एक व्यक्ति को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। उसे लाइनपार थाना पुलिस को सौंपा गया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने नगर परिषद की कार्रवाई और टीम की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, अनाज मंडी में शनिवार दोपहर बाद पटाखे जब्त करने पहुंची नगर परिषद की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और आमजन ने हंगामा करते हुए अधिकारियों पर धावा बोल दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखे जब्त पटाखे वापस लूट लिए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद के एमई जोगेंद्र सिंह सिंधु के नेतृत्व में टीम अनाज मंडी पहुंची थी। यहां खुलेआम स्टॉल लगाकर पटाखे बेच रहे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टीम ने कई दुकानों से 20 किलो से अधिक पटाखे जब्त किए।

जब्त पटाखों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखा जा रहा था। इसी दौरान दुकानदारों और मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। वहीं, देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया और भीड़ ने नगर परिषद अधिकारियों को घेर लिया। आरोप है कि लोगों ने अधिकारियों पर धावा बोलते हुए ट्रॉली में रखे सभी जब्त पटाखे वापस निकाल लिए। इस दौरान नगर परिषद की टीम को कार्रवाई बीच में ही रोकनी पड़ी। वहीं, नगर परिषद अधिकारियों ने मौके से एक व्यक्ति को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। उसे लाइनपार थाना पुलिस को सौंपा गया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने नगर परिषद की कार्रवाई और टीम की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पटाखे जब्त करने पहुंची नगर परिषद टीम पर दुकानदारों और लोगों का धावे से सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घरें में है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button