मनोरंजन

कुलदेवी-देवताओं का आशीर्वाद लेने हिमाचल आए कृष्णा-आरती

कॉमेडियन-एक्टर कृष्णा अभिषेक अपनी बहन आरती सिंह और जीजा दीपक चौहान के साथ शिमला पहुंचे हैं। शिमला में पैतृक गांव में उन्होंने अपने कुल देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की। आरती सिंह ने इंस्टाग्राम पर पूजा-अर्चना की फोटोज और वीडियो शेयर की हैं, जिनमें वो उनके हसबैंड दीपक चौहान और कृष्णा कुल देवी देवताओं की आराधना में लीन हैं। पीली धोती, सफेद शर्ट और सिर पर हिमाचली टोपी पहने कृष्णा पूरी शिद्दत से अपने देवी-देवताओं को पूजते दिखे।

आरती सिंह ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि 2026 में हमारी दूसरी एनिवर्सरी पर शादी के बाद हम पहली बार हिमाचल में कुलदेवी मंसा माता, ज्वालामुखी माता और कुलदेवता कुरगान देवता जी का धन्यवाद करने पहुंचे। उनका आशीर्वाद लिया। दीपक पहली बार अपने दूसरे ससुराल आए और मेरे पापा की जन्मभूमि शिमला देखी। ये ट्रिप आशीर्वाद से भरी रही। पूजा पाठ के अलावा आरती ने शिमला में अपने पति दीपक चौहान संग खूब मस्ती भी की।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button