मनोरंजनराजनीति

केआरके का दावा खत्म हुआ रणवीर सिंह का करियर बोले तीनों खान फिनिश हो गए

केआरके का दावा खत्म हुआ रणवीर सिंह का करियर बोले तीनों खान फिनिश हो गए बॉलीवुड इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहा है। लाल सिंह चड्ढा और भेड़िया के बाद रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस भी बॉक्सऑफिस पर पिट गई है । इसी बीच सेल्फ क्लेम्ड क्रिटिक केआरके ने रणवीर सिंह, वरुण धवन, विक्की कौशल, शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान समेत कई एक्टर्स पर निशाना साधा है।

अपने ट्वीट में केआरके ने दावा किया कि इन सभी सितारों का करियर खत्म हो चुका है, अब बॉलीवुड के लिए कार्तिक आर्यन ही आखिरी होप हैं।

बॉलीवुड बड़ी प्रॉब्लम में है केआरके

अपने ट्वीट में केआरके ने लिखा- बॉलीवुड बड़ी प्रॉब्लम में है। वरुण धवन वेब सीरीज के एक्टर बन गए हैं, विक्की कौशल ओटीटी एक्टर हो गए हैं।

रणवीर सिंह का करियर खत्म हो चुका है। जॉन पुरी तरह से फिनिश हो गए हैं। फ्लॉप स्टार शाहिद 50 करोड़ फीस ले रहे हैं,तीनों खान बुरी तरह से खत्म हो चुके हैं। सिर्फ कार्तिक आर्यन ही बॉलीवुड के लिए आखिरी उम्मीद हैं।

केआरके के पोस्ट पर यूजर्स का रिएक्शन

केआरके के पोस्ट यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोग उनकी बातों से सहमति जता रहे हैं, तो वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ‘ शाहरुख फिनिश नहीं हो सकते,पठान को आने दो फिर पता चल जाएगा।’

दूसरे यूजर ने लिखा- सभी की फिल्में फ्लॉप होती हैं, जब 6-7 फिल्में फ्लॉप हो तब उसे फ्लॉप स्टार कहिएगा। एक अन्य यूजर ने कहा- ‘आपने अजय और अक्षय का नाम फ्लॉप स्टार्स में छोड़ दिया।’

कार्तिक की अपकमिंग फिल्में

फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों कार्तिक का करियर बेहद सक्सेसफुल चल रहा है। केआरके का दावा खत्म हुआ रणवीर सिंह का करियर बोले तीनों खान फिनिश हो गए इस साल उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके अलावा हाल ही OTT पर आई फिल्म फ्रेडी को भी ऑडियंस से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अगले साल कार्तिक शहजादा, कैप्टन इंडिया, आशिकी 2, सत्यप्रेम की कथा और कबीर खान की अनटाइटल फिल्म में नजर आएंगे। ऐसे में साल 2023 भी कार्तिक के लिए उम्मीदों भरा है।

Sapna

Sapna Yadav News Writer Daily Base News Post Agency Call - 9411668535, 8299060547, 8745005122 SRN Info Soft Technology www.srninfosoft.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button