मनोरंजनराष्ट्रीय

प्रीति जिंटा ने फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस वीडियो शेयर कर लिखा

 प्रीति जिंटा ने फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस वीडियो शेयर कर लिखाआज देश भर में लोग क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट कर रहे हैं। प्रीति जिंटा ने फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस वीडियो शेयर कर लिखा हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपने जुड़वा बच्चों जय और जिया के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में प्रीति के साथ उनके परिवार के अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं।

प्रीति ने किया फैंस को क्रिसमस विश

प्रीति ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हमारी फैमिली की तरफ से आपकी फैमिली को क्रिसमस की हार्दिक बधाई। ये त्योहार आपकी फैमिली में खुशी, शांति और एकजुटता हो। हमेशा आपके घर में ढेर सारा प्यार और रोशनी रहे।’

प्रीति के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक फैन ने लिखा, ‘मेरी क्रिसमस। आपको प्यार, शांति और खुशी की कामना करता हूं।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘जय और जिया बड़े हो गए हैं।’

प्रीति ने 2016 में की थी शादी

प्रीति ने साल 2016 में खुद से 10 साल छोटे अमेरिकन सिटीजन जेन गुडइनफ से लॉस एंजिल्स में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। जेन लॉस एंजेलिस, में फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं।

वहीं लंबे समय से प्रीति भी फिल्मों से गायब हैं। शादी के बाद से ही प्रीति अमेरिका में अपनी फैमिली के साथ रहती हैं। साल 2021 में प्रीति ने सरोगेसी के जरिए 2 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी।

क्रिसमस पर सांता क्लॉज बनीं प्रीति जिंटा शेयर किया क्यूट वीडियो यूजर्स बोले आप हमारी फेवरेट सैंटा हो

बॉलीवुड सितारे इन दिनों क्रिसमस सेलिब्रेशन में जुट गए हैं। इसी बीच हाल ही में प्रीति जिंटा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो क्रिसमस की तैयारियों में जुटी नजर आ रही हैं।

वीडियो में प्रीती ने अपने घर में क्रिसमस ट्री सजाया है और वो खुद सांता क्लॉज के गेटअप में नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में क्रिसमस को लेकर उनकी एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती है।

Sapna

Sapna Yadav News Writer Daily Base News Post Agency Call - 9411668535, 8299060547, 8745005122 SRN Info Soft Technology www.srninfosoft.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button