आर्थिक

Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 भारत में लांच, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली। Lenovo ने भारत में अपना नया लैपटॉप IdeaPad Slim 3 Gen 11 को लांच किया है। इस लैपटॉप में 14 इंच और 15 इंच के डिस्प्ले साइज के विकल्प हैं। Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 में प्रोसेसर के तौर पर Intel Core Ultra Series 3 दिया गया है। इस लैपटॉप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स मिलते हैं। Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 में वीडियो कॉल्स के लिए FHD IR कैमरा दिया गया है। यह Windows 11 पर चलता है। कीमत की बात करें तो इस लैपटॉप का शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपए है। लेनोवो इस लैपटॉप के लिए अपनी वेबसाइट के जरिए कस्टमर्स को उनकी जरूरत के अनुसार इसका कन्फिग्रेशन कराने का विकल्प देगी। इस लैपटॉप को Luna Grey कलर में खरीदा जा सकता है।

फीचर्स की बात करें तो इस लैपटॉप के लिए 14 इंच और 15 इंच के डिस्प्ले साइज के विकल्प हैं। इनके दोनों डिस्प्ले 16:10 की आस्पेक्ट रेशो और 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करते हैं। Lenovo का दावा है कि स्लिम बेजेल्स की वजह से इस लैपटॉप का डिस्प्ले 90 प्रतिशत की एक्टिव एरिया रेशो की पेशकश करता है। इसे लो ब्लू लाइट इमिशन के लिए TUV सर्टिफिकेशन मिला है। Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 में प्रोसेसर के तौर पर Intel Core Ultra Series 3 दिया गया है। इस लैपटॉप में Copilot+ कैपेबिलिटी मिलती है। इसमें Intel Arc ग्राफिक्स गिया गया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस लैपटॉप में 16 GB तक का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 में वीडियो कॉल्स के लिए FHD IR कैमरा दिया गया है। यह लैपटॉप Windows 11 पर चलता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, HDMI, USB Type-A पोर्ट, USB Type-C पोर्ट और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं। Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 की 60 Wh की बैटरी Rapid Charge Boost फीचर को सपोर्ट करती है। लेनोवो का दावा है कि इस लैपटॉप को सिर्फ 15 मिनटों की चार्जिंग के साथ दो घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button