डोली बल्ल गैंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हथियारों संग धरा

जालंधर
हरविंदर सिंह पीपीएस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जालंधर ग्रामीण के दिशा-निर्देशों के अनुसार समाज विरोधी तत्वों तथा हथियार तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वनीत अहलावत आईपीएस पुलिस कप्तान (तफ्तीश) तथा लखविंदर सिंह, पीपीएस उप पुलिस कप्तान (तफ्तीश) जालंधर ग्रामीण के नेतृत्व में इंस्पेक्टर पुष्प बाली प्रभारी सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण की टीमों द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान डोनी बल्ल गैंग के मुख्य सहयोगी सुखजिंदर सिंह बिट्टू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक 30 बोर पिस्तौल सहित तीन मैगजीन, नौ जिंदा कारतूस तथा एक 12 बोर पंप एक्शन गन बरामद की गई। इसके अतिरिक्त एक अन्य हथियार तस्कर को एक 32 बोर पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की गई है। प्रेस को जानकारी देते हुए हरविंदर सिंह ने बताया कि 12 मार्च 2026 को थाना मेहतपुर पुलिस द्वारा गश्त के दौरान कार की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान स्कॉर्पियो वाहन से एक विदेशी ग्लॉक पिस्तौल सहित जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
वाहनों सहित व्यक्तियों को काबू करने के दौरान एक युवक मौके से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गया था। उक्त व्यक्ति की पहचान सुखजिंदर सिंह बिट्टू पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव कम्मोके थाना ब्यास जिला अमृतसर के रूप में हुई थी, जो विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल्ल का करीबी सहयोगी तथा गैंग का सक्रिय सदस्य है। गैंगस्टर डोनी बल्ल के सहयोगी सुखजिंदर सिंह बिट्टू की गिरफ्तारी के लिए वनीत अहलावत आईपीएस पुलिस कप्तान (तफ्तीश) की निगरानी में इंस्पेक्टर पुष्प बाली के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण की टीमों द्वारा मानव एवं तकनीकी संसाधनों की सहायता से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। 25 जून 2026 को सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण को गुप्त सूचना प्राप्त हुई, कि सुखजिंदर सिंह बिट्टू मेहतपुर क्षेत्र में देखा गया है। सूचना के आधार पर एसआई कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया। टीम ने नकोदर-मेहतपुर रोड स्थित घूमण पैलेस के निकट नाकाबंदी के दौरान सुखजिंदर सिंह बिट्टू को कार सहित गिरफ्तार कर लिया।