राष्ट्रीय

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हादसा; पंडाल गिरने से कई लोग दबे,

Jawahar Lal Nehru Stadium:

 

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बड़ा हादसा हुआ है। स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास एक पंडाल अचानक टूटकर नीचे गिर गया। बताया जाता है कि, पंडाल लगाया जा रहा था यानि निर्माणाधीन था। पंडाल गिरने से 8 से 10 लोगों के मलबे के नीचे दबने की खबर सामने आई है।

 

हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद पुलिस-फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन टीम मौके पर पहुंच गई थी। तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और मलबे में दबे हुए लोग तलाशे गए और बाहर निकाले गए। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की गाडियां मौके पर मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें ...  सोने की कीमत रिकॉर्ड तोड़ रही इस हफ्ते रेट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button