यूथ लाइफ

BTech को नए नियम; एक साल में छोडऩे पर सर्टिफिकेट, दो साल पर डिप्लोमा

एमएमएमयूटी गोरखपुर के बीटेक तृतीय और चौथे वर्ष के छात्रों पर नए सत्र से मल्टीपल एंट्री और एग्जिट नीति लागू होगा। नई शिक्षा नीति के तहत एमएमएमयूटी ने इसे मंजूरी दी है। नए सत्र से इसे लागू कर दिया जाएगा। इस नियम के तहत एक वर्ष बाद छात्र सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकेंगे। इसके अलावा इंजीनियरिंग छात्र बीच में ही पढ़ाई छोडऩे या फिर से शुरू करने में सक्षम होंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत मल्टीपल एंट्री और मल्टीपल एग्जिट लागू किया गया है।

एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि मल्टीपल एंट्री और एग्जिट नीति के तहत छात्र बीच में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री ले सकेंगे। इस पहल से छात्रों की बीच में पढ़ाई भी नहीं बाधित होगी। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों का कराएगा एनबीए एक्रेडिटेशन एमएमएमयूटी इस साल सभी इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों का एनबीए एक्रेडिटेशन कराएगा इस पहल से तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उच्च स्तरीय शैक्षणिक मान्यता भी विवि को मिल सकेगी। इसके बाद से कैंपस प्लेसमेंट का दायरा और तेजी से बढ़ेगा

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

एमएमएमयूटी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियां आगे आएंगी। इसे लेकर एमएमएमयूटी ने तैयारी भी शुरू कर दी है। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का पिछले कुछ सालों से रैंकिंग में तेजी से सुधार हुआ है। अंतरराष्ट्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में एमएमएमयूटी ने अपनी जगह बनाई है। इसके अलावा एनआईआरएफ रैंकिंग, क्यूएस वल्र्ड रैंकिंग, टाइम्स सर्वे रैंकिंग, टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग, गूगल स्कॉलर साइटेशन रैंकिंग में अपनी जगह बना चुका है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button