कुरुक्षेत्र, 22 जुलाई। बैंक ऑफ बड़ौदा के नॉर्थ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय की क्षेत्रीय प्रमुख शीतल शर्मा, राजभाषा अधिकारी सरिता च बैंक मैनेजर शोभित तनेजा ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. महासिंह पूनिया से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके बीच हिंदी भाषा के व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुखी स्वरूप को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
क्षेत्रीय प्रमुख शीतल शर्मा, राजभाषा अधिकारी सरिता व बैंक मैनेजर शोभित तनेजा ने आश्वासन दिया कि बैंकिंग क्षेत्र में हिंदी के प्रयोग, कार्यालयी हिंदी, राजभाषा कार्यान्वयन, पत्राचार, टिप्पण-प्रारूपण तथा केंद्रीय कार्यालयों में प्रयुक्त भाषा संबंधी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण हिंदी विभाग के विद्यार्थियों को प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हिंदी के विद्यार्थियों के लिए केवल साहित्यिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि कार्यालयी एवं प्रशासनिक भाषा का ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक है, जिससे उनके लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो सकें।
हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. महासिंह पूनिया ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करेगा तथा उन्हें बैंकिंग, प्रशासनिक एवं सरकारी सेवाओं में बेहतर अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि विभाग विद्यार्थियों के कौशल विकास और रोजगारपरक शिक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर दोनों पक्षों ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार तथा विद्यार्थियों को व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714