कुवि आईआईएचएस में सुपरन्यूमरेरी सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग संपन्न,

कुरुक्षेत्र, 22 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सुपरन्यूमरेरी (खेल, केजी से पीजी सहित अन्य श्रेणियों) सीटों पर प्रवेश के लिए फिजिकल काउंसलिंग का आयोजन मंगलवार को देर सांय तक किया गया।
संस्थान की प्राचार्या प्रो. रीटा ने बताया कि आईआईएचएस के प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार बीए, बी.एससी. (लाइफ साइंस एवं फिजिकल साइंस), बी.कॉम., बीसीए/बीसीए (एआई), होम साइंस, बीटीटीएम, एम.एससी. बायोटेक, एम.एससी. अर्थशास्त्र, बी.वोक. (एमएलटी), बी.एससी. (रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन) तथा सिंगल मेजर (ऑनर्स) सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग स्थानों पर काउंसलिंग आयोजित की गई। चयनित अभ्यर्थियों को 22 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा कराने का अवसर दिया गया।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि यदि द्वितीय सूची के बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं, तो पात्र अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल पर 100 रुपये शुल्क जमा कर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। रिक्त सीटों की सूचना 23 जुलाई को जारी की जाएगी, जबकि 24 से 26 जुलाई (रात्रि 11.59 बजे तक) ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराई जा सकेगी। इसके बाद 27 जुलाई को प्रातः 8.30 बजे से अंतिम फिजिकल काउंसलिंग आयोजित होगी तथा चयनित अभ्यर्थियों को 28 जुलाई तक शुल्क जमा कराना होगा।
इस अवसर पर प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. परमेश कुमार, प्रो. कुसुमलता, प्रो. निरुपमा भट्टी, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. हरिओम फुलिया, डॉ. सुभाष जड़ौला, मंगेश आदि मौजूद थे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714