बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और नेता राघव चड्ढा आज सात जन्मों के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आज ये कपल उदयपुर के होटल लीला पैलेस में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। कल यानि 23 सितम्बर से इस कपल की शादी के फंक्शन की शुरुआत हो गई। शादी के फंक्शन के दौरान राघव और परिणीती का लुक देखने का फैंस बेसब्री इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ, संगीत के फंक्शन से राघव और परिणीती की पहली झलक सामने आ गई है।
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा राजस्थान के उदयपुर पहुंचे
#WATCH | Tennis player Sania Mirza and fashion designer Manish Malhotra arrive in Rajasthan's Udaipur
AAP MP Raghav Chadha and actor Parineeti Chopra are all set to get married today. pic.twitter.com/FI40HJ8lrL
— ANI (@ANI) September 24, 2023