राष्ट्रीय

Philips Layoffs: फिलिप्स में फिर 6000 लोगों की छंटनी

कंपनी यह फैसला अपना मुनाफा फिर से बहाल करने के मकसद से ले रही है, फिलिप्स में फिर 6000 लोगों की छंटनी  जिसमें रेस्पेरेटरी डिवाइसेज को रिकॉल करने के बाद गिरावट दर्ज की गई थी।

डच हेल्थ टेकनोलॉजी फर्म फिलिप्स ने भी सोमवार को छंटनी की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार वह अपने ग्लोबल मैनपावर में से 6000 लोगों की छंटनी करेगी। कंपनी यह फैसला अपना मुनाफा फिर से बहाल करने के मकसद से ले रही है, जिसमें रेस्पेरेटरी डिवाइसेज को रिकॉल करने के बाद गिरावट दर्ज की गई थी।

कंपनी के अनुसार हालांकि रिकॉल का फैसला पिछले वर्ष लिया गया पर अब तक कंपनी काे इसके नकारात्मक प्रभाव अब भी झेलने पड़ रहे हैं। बता दें कि टेक कंपनी फिलिप्स में यह छंटनी का दूसरा दौर है। इससे पहले कंपनी ने पिछले वर्ष अक्तूबर में 4,000 लोगों को नौकरी से निकाला था।

एम्टर्डम मुख्यालय वाली कंपनी चीन में कोविड की वजह से वैश्विक स्तर पर झटकों को झेल रही है। इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध ने भी कंपनी को प्रभावित किया है।

यह भी पढ़ें ...  सीमा पर तनाव के बीच चीन का नया पैंतरा: दो भारतीय पत्रकारों को चीन आने से रोका, वीजा फ्रीज किया

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रॉय जैकब्स ने कहा कि 2022 का साल फिलिप्स और हमारे हितधारकों के लिए काफी मुश्किल था। ‘‘हम अपने क्रियान्वयन और प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए कदम उठा रहे हैं।”

Sanjay Kumar Tiwari

Sanjay Kumar Tiwari बलिया जिला/उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button