आज की ख़बरआर्थिक

POCO ने भारत में लांच किए दो नए स्मार्टफोन, कीमत 10 हजार रुपए से भी कम

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी POCO ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन POCO C81X और C81 लांच किए हैं। यह कंपनी के बजट फोन है, जिनमें 6300mAh तक की बैटरी दी गई है। फोन की कीमत की बात करें तो POCO C81X के 3जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9999 रुपए है, जबकि 4जीबी रैम और 64जीपी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10999 रुपए है। इन दोनों फोन की पहली सेल 27 अप्रैल से होगी।

फोन के फीचर्स की बात करें तो POCO C81X में 6.88 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जबकि POCO C81 में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है। दोनों ही फोन की स्क्रीन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। POCO C81X में 5200mAh बैटरी मिलती है जबकि POCO C81 में 6300mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन को एक बार फुल जार्ज करने पर पूरे दिन तक बैटरी बैकअप मिलेगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इन दोनों ही स्मार्टफोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलेगा। POCO C81, असल में शाओमी हाइपरओएस 3 बेस्ड एंड्रॉयड पर काम करता है। वहीं, POCO C81X स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 बेस्ड HyperOS 2 पर काम करता है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button