पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और गढ़शंकर से विधायक स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज अपने हल्के की विभिन्न अनाज मंडियों का दौरा कर वहां चल रही सुविधाओं और खरीद व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने अनाज मंडी महिंगरोवाल, माहिलपुर और मोरांवाली का दौरा कर मौके की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने मंडियों में मौजूद किसानों से बातचीत कर उन्हें आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। किसानों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
डिप्टी स्पीकर ने स्पष्ट किया कि किसानों को अपनी फसल बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और इसके लिए मंडियों में सुचारु व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल की तौल, लिफ्टिंग और भुगतान की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए। साथ ही मंडियों में सफाई, पेयजल, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
स.रौड़ी ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और मंडियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि फसल की समय पर खरीद और भुगतान सुनिश्चित करने के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं, ताकि किसानों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर उनके साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, मंडी बोर्ड के कर्मचारी और क्षेत्र के नेता भी मौजूद थे।