आज की ख़बरपंजाब

पंजाब बजट 2026-27 बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर केंद्रित: हरजोत बैंस

चंडीगढ़, 8 मार्चः

पंजाब बजट 2026-27 को सकारात्मक बदलाव और ऐतिहासिक करार देते हुए शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने आज शिक्षा क्षेत्र के लिए रिकॉर्ड 19,279 करोड़ रुपये के बजट की सराहना की, जो पिछले साल की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य की शिक्षा प्रणाली मिसाली सुधारों के कारण तेजी से पूर्ण संरचनात्मक क्रांति की ओर बढ़ रही है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा द्वारा आज पंजाब विधानसभा में पेश किए गए बजट पर बोलते हुए श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह बजट पंजाब के भविष्य का वह खाका है, जिसे नए अवसरों और उत्कृष्टता के अक्षरों में लिखा गया है। मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में हम ‘पंजाब सिखिया क्रांति’ के अपने वादे को पूरी तरह हकीकत में बदल रहे हैं। हमने स्कूलों के अकादमिक नतीजों में देश भर में शीर्ष स्थान हासिल किया है और यह बजट हमारे विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर मुकाबले के योग्य बनाकर बड़ी मंजिलें हासिल करने के हमारे प्रयासों को और बल देगा।

राज्य के लिए एक और दूरदर्शी पहल का जिक्र करते हुए श्री बैंस ने कहा कि राज्य सरकार ने विश्व बैंक के सहयोग से छह वर्षों में 3,500 करोड़ रुपये के निवेश के माध्यम से ‘शिक्षा क्रांति 2.0’ शुरू करने का फैसला किया है। यह पंजाब के इतिहास में सबसे बड़े शिक्षा सुधार निवेशों में से एक है और राज्य द्वारा पूरे शिक्षा ढांचे में बड़े पैमाने पर मिसाली सुधार किए जा रहे हैं। बुनियादी साक्षरता को मजबूत करने और हमारे शिक्षकों को सशक्त बनाने से लेकर शासन को आधुनिक बनाने और संरचनात्मक रोजगार अवसर स्थापित करने तक यह मिशन विद्यार्थियों को 21वीं सदी की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करेगा।

शिक्षा मंत्री ने भारत सरकार के ‘परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण -2024’ का हवाला देते हुए कहा, जहां पंजाब ने स्कूली नतीजों में केरल को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया था, कि बजट प्रत्यक्ष सफलता की मजबूत आधारशिला है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

श्री हरजोत सिंह बैंस ने गर्व से कहा, ‘‘हमारी प्रतिबद्धता के नतीजे आज प्रत्यक्ष दिखाई दे रहे हैं,’’ अब यह जग जाहिर है कि 305 सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने पहली जे.ई.ई. मेन्ज़ परीक्षा पास की है। जो यह साबित करता है कि उत्कृष्टता कुछ चुनिंदा प्रभावशाली लोगों का निजी अधिकार नहीं बल्कि पंजाब के हर बच्चे का हक है।

उन्होंने आगे बताया कि 400 करोड़ रुपये के निवेश से सरकारी स्कूलों में 38,649 डेस्कटॉप कंप्यूटर और 8,268 इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल लगाए जा रहे हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हरेक सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक आधुनिक कंप्यूटर लैब हो। पंजाब सरकार सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में बात ही नहीं कर रही है बल्कि राज्य भविष्य को सीधे विद्यार्थियों के हाथों में सौंप रहा है। यह उन उपलब्धियों पर आधारित है जहां 99 प्रतिशत स्कूलों में अब चारदीवारी है और एक लाख से अधिक नए डेस्क यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी बच्चा जमीन पर न बैठे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button