पंजाब

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी आए विजिलेंस की रडार पर ,बताई बदलाखोरी की साजिश

पंजाब सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दास्तान-ए-शहादत के 1.47 करोड़ रुपए बेटे की शादी की एडजेस्टमेंट के आरोप नकारे हैं। उन्होंने कहा कि वह घर का सादा खाना खाते हैं। चन्नी के कहा कि उनकी संपत्ति और बैंक खाते भी खंगाले जा रहे हैं। उन्हें पंजाब सरकार उन्हें जेल में डालना चाहती है।

पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 3 महीने के लिए पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया था। लेकिन मौजूदा पंजाब सरकार को ऐसे लगता है कि न जाने मैं इस दौरान क्या-क्या कर गया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार बदलाखोरी की नीति से साजिश रच रही है। चन्नी ने स्पष्ट किया कि वह सभी आरोपों और साजिशों का सामना करेंगे।

Source :

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button