राष्ट्रीय

राहुल गांधी की बड़ी घोषणा; बोले- स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार देंगे MSP,हली गारंटी है

Rahul Gandhi Farmers Protest: 

एक तरफ किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में मोर्चा लगाने के लिए निकल चुके हैं तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों के लिए एक बड़ी घोषणा कर दी है। राहुल गांधी ने कहा है कि, केंद्र में कांग्रेस/इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर हम किसानों के लिए स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार MSP गारंटी कानून बना देंगे। यह कांग्रेस की पहली गारंटी है। यह सिर्फ किसानों के लिए हमारी शुरूआत है। राहुल ने बताया कि, हमारा मेनिफेस्टो अभी तैयार हो रहा है। जिसमें हमने किसानों और मजदूरों के लिए और कई काम करने सोच रखे हैं।

 

दरअसल, राहुल गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए थे। इसी बीच राहुल गांधी ने यह घोषणा की। साथ ही बीजेपी सरकार पर निशाना भी साधा। राहुल गांधी ने कहा कि देश में किसानों को जो मिलना चाहिए, वो उन्हें नहीं मिल रहा है। सरकार से जब वह अपनी मेहनत का फल मांग रहे हैं तो उनके ऊपर आंसू गैस के गोले दागे जे रहे हैं। उन्हें दिल्ली जाने से रोका जा रहा है।

यह भी पढ़ें ...  चलती बाइक पर युवक ने स्टंट दिखाते हुए फोड़े पटाखे - देखें वायरल वीडियो
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button