RCB vs GT : RCB ने फाइनल में एंट्री का जड़ा ‘पंजा’, पाटीदार के तूफान से धर्मशाला में उड़ी शुभमन गिल की सेना
ईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर शानदार अंदाज में फाइनल में जगह बना ली. कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में नाबाद 93 रन की विस्फोटक पारी खेली.

आईपीएल 2026 सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने गुजरात को अपने सामने टिकने तक नहीं दिया. धर्मशाला के पहाड़ों के बीच रजत पाटीदार के बल्ले से रनों की बिजली कड़की. उन्होंने 33 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत आरसीबी ने आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा 254 रन का स्कोर खड़ा किया। इस पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने गुजरात की टीम पूरी तरह बिखर गई और आरसीबी ने 92 रन से शानदार जीत दर्ज करते हुए आईपीएल इतिहास में पांचवीं बार और लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली.
पाटीदार ने बल्ले से मचाया धमाल
आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो दूसरे ही ओवर में वेंकटेश अय्यर तेजी से रन बनाने के प्रयास में कगिसो रबाडा का शिकार बन गए. अय्यर 7 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद विराट कोहली ने 25 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाए. वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 19 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 30 रन की तेज पारी खेली. कप्तान रजत पाटीदार ने एक छोर संभाले रखा, जबकि उनका साथ क्रुणाल पंड्या ने निभाया. पंड्या ने 28 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए. वहीं, पाटीदार ने 33 गेंदों में 5 चौके और 9 छक्कों की बदौलत नाबाद 93 रन की विस्फोटक पारी खेली. हालांकि, वह आखिरी ओवर में अपना शतक पूरा नहीं कर सके. इन शानदार पारियों की बदौलत आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए, जो आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है.
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714