राष्ट्रीय

Republic Day 2024 : देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा,PM मोदी ने वॉर मेमोरियल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Republic Day 2024 : देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. मुख्य कार्यक्रम राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हो रहा है. इस बार होने वाली होने परेड खास है. इस वर्ष की परेड में भाग लेने वाले आमंत्रित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस समारोह में मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं. अभी तक हमेशा परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है, लेकिन इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज किया

दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई।

 

यह भी पढ़ें ...  महाकाल का राजा स्वरूप में श्रृंगार, 1.50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके

 

 

गणतंत्र दिवस परेड में सेना की टैंक टी-90 भीष्म की टुकड़ी ने हिस्सा लिया।

गणतंत्र दिवस परेड में ऑल टेरेन व्हीकल टुकड़ी ने हिस्सा लिया।

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button