हर फील्ड में शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म करियर ऑप्शन

इंजीनियरिंग
लॉन्ग-टर्म ऑप्शन- बीटेक/बीई : इंजीनियरिंग की डिग्री करके आप कम्प्यूटर साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल जैसे क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। इंजीनियरिंग एक स्थायी और हाई सैलरी वाला क्षेत्र है, जो आपको डिफरेंट इंडस्ट्रीज में काम करने के अवसर देता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
शॉर्ट-टर्म ऑप्शन- पॉलिटेक्निक डिप्लोमा
अगर आप जल्दी से वर्क एरिया में एंट्री करना चाहते हैं, तो पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको इंजीनियरिंग के बेसिक
नॉलेज मिलती है और यह आमतौर पर तीन साल का कोर्स होता है।
मेडिकल
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
लॉन्ग-टर्म ऑप्शन- एमबीबीएस : यदि आप डॉक्टर बनना चाहते हैं, तो एमबीबीएस करना एक डोमिनेंट और स्टेबल करियर ऑप्शन है। यह एक लंबा और चुनौतीपूर्ण कोर्स है, लेकिन इसके बाद आप अस्पतालों, क्लीनिकों या मेडिकल रिसर्च में काम कर सकते हैं।
बायोटेक्नोलॉजी/फार्मेसी: बायोटेक्नोलॉजी और फार्मेसी जैसे क्षेत्रों में भी मेडिकल क्षेत्र से जुड़े अन्य करियर ऑप्शन हैं, जहां आप दवाओं के प्रोडक्शन, रिसर्च और विकास में काम कर सकते हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
शॉर्ट-टर्म ऑप्शन – मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी: मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट बनने के लिए आप एक से दो साल का डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं, जो आपको वेरियस लैबोरेट्रीज और स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में नौकरी के अवसर दे सकता है।
फिजियोथेरेपी: फिजियोथेरेपी कोर्स करने के बाद आप फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में काम कर सकते हैं, जहां आपको रोगियों की शारीरिक समस्याओं का इलाज करना होता है।
चार्टर्ड अकाउंटेंसी
लॉन्ग-टर्म ऑप्शन-
चार्टर्ड अकाउंटेंट: अगर आप फाइनांशियल सेक्टर में काम करना चाहते हैं, तो सीए सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसमें आप फाइनांशियल अकाउंटिंग, टैक्सेशन और ऑडिटिंग के क्षेत्रों में एक्सपर्ट बन सकते हैं। यह एक डोमिनेंट और स्टेबल करियर ऑप्शन वाला करियर हो सकता है।
शॉर्ट-टर्म ऑप्शन- अकाउंटिंग और टैक्सेशन सर्टिफिकेट कोर्स: जीएसटी, टैक्सेशन जैसे क्षेत्रों में शॉर्ट-टर्म कोर्स करके आप छोटे व्यवसायों के लिए फाइनांशियल सर्विसेज कर सकते हैं। इससे आपको बहुत जल्दी नौकरी मिलने के अवसर मिल सकते हैं।
बैंकिंग और वित्त
लॉन्ग-टर्म ऑप्शन-
एमबीए: एमबीए करके आप बैंकिंग, इंवेस्टमेंट बैंकिंग, फाइनांशियल एनालिस्ट जैसी हाई लेवल रोल में काम कर सकते हैं। इसमें आपको बड़ी कंपनियों और बैंकिंग संस्थानों में काम करने का मौके मिल सकते हैं।
शॉर्ट-टर्म ऑप्शन- आईबीपीएस पीओ/
एसबीआई पीओ : अगर आप बैंकिंग में नौकरी पाना चाहते हैं, तो आप आईबीपीएस पीओ और एसबीआई पीओ जैसी परीक्षाओं के लिए शॉर्ट-टर्म कोर्स कर सकते हैं। ये परीक्षाएं आपको बैंक ऑफिसर या प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में नौकरी देती हैं।
पत्रकारिता और मीडिया
लॉन्ग-टर्म ऑप्शन- पत्रकारिता: पत्रकारिता में डिग्री करके आप टीवी एंकर, न्यूज रिपोर्टर, मैगजीन एडिटर जैसे काम कर सकते हैं। इसके साथ ही आप डिजिटल मीडिया में भी काम कर सकते हैं।
शॉर्ट-टर्म ऑप्शन- फोटोग्राफी/ वीडियोग्राफी: फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शॉर्ट-टर्म कोर्स करके आप विज्ञापन कंपनियों, मीडिया हाउस और डिजिटल मार्केटिंग एजेंसियों के लिए काम कर सकते हैं।
डिजिटल मार्केटिंग
लॉन्ग-टर्म ऑप्शन-
डिजिटल मार्केटिंग में मास्टर डिग्री: डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में मास्टर डिग्री करने से आप एसईओ, एसईएम, कंटेंट मार्केटिंग, सोशन मीडिया मार्केटिंग जैसे हाई पोसिशंस पर काम कर सकते हैं।
शॉर्ट-टर्म ऑप्शन- डिजिटल मार्केटिंग सर्टिफिकेट कोर्स: शॉर्ट-टर्म कोर्स करके आप एसईओ, सोशन मीडिया मार्केटिंग कंटेंट क्रिएशन जैसे क्षेत्रों में काम शुरू कर सकते हैं।
ग्राफिक डिजाइनिंग
लॉन्ग-टर्म ऑप्शन- ग्राफिक डिजाइनिंग डिग्री: आप ग्राफिक डिजाइनिंग में डिग्री कर सकते हैं और प्रोफेशनल डिजाइनर बन सकते हैं। इसमें आप वेबसाइट डिजाइन, विज्ञापन डिजाइन, ब्रांडिंग जैसी एक्टिविटीज में शामिल हो सकते हैं।
शॉर्ट-टर्म ऑप्शन- ग्राफिक डिजाइनिंग सर्टिफिकेट कोर्स: ग्राफिक डिजाइनिंग का शॉर्ट-टर्म कोर्स करने से आप फ्रीलांस डिजाइनर या जूनियर डिजाइनर के रूप में शुरुआत कर सकते हैं।
फैशन डिजाइनिंग
लॉन्ग-टर्म ऑप्शन-
फैशन डिजाइनिंग: फैशन डिजाइनिंग में डिग्री करके आप फैशन इंडस्ट्री में फैशन डिजाइनर के रूप में करियर बना सकते हैं। यहां आपको कपड़े डिजाइन, फैशन शो और ब्रांडिंग जैसी एक्टिविटीज में काम करने का मौका मिल सकता है।
शॉर्ट-टर्म ऑप्शन- फैशन डिजाइनिंग सर्टिफिकेट कोर्स: शॉर्ट-टर्म कोर्स करके आप फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में काम करना शुरू कर सकते हैं और छोटे स्तर पर कस्टम डिजाइनिंग और फैशन स्टाइलिंग कर सकते हैं।
करियर के लिए मुख्य सलाह
कौशल का महत्त्व: बिना कौशल के नौकरी मिलना मुश्किल है, इसलिए एकेडमिक शिक्षा के साथ स्किल बढ़ाना जरूरी है।
करियर लक्ष्य: अल्पकालिक लक्ष्य (जैसे कि नया सर्टिफिकेशन पाना) और दीर्घकालिक लक्ष्य (जैसे कि करियर बदलना या पदोन्नति प्राप्त करना) दोनों का संतुलन करियर के लिए जरूरी है।
ऑनलाइन अवसर: आजकल ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों तरह से शॉर्ट-टर्म कोर्स किए जा सकते हैं
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714