राष्ट्रीय

सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में भर्ती कराया गया

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा सोनिया गांधी को चेस्ट इन्फेक्शन की शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें शनिवार शाम को एडमिट कराया गया है। गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों की विशेष टीम उनके स्वास्थ पर नजर बनाए हुए है। डॉक्टरों के अनुसार अभी तक उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

 

गंगाराम अस्पताल ने सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर एक बयान भी जारी किया है। अस्पताल ने अपने बयान में कहा है कि सोनिया गांधी को ये दिक्कत लंबे समय से है। और वो एक रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुई हैं। बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब सोनिया गांधी को स्वास्थ्य की दिक्कतों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले इसी साल तीन मार्च को भी सोनिया गांधी को बुखार की वजह से गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान चेस्ट मेडिसिन के डॉक्टर अरूप बसु और उनकी टीम ने सोनिया गांधी का इलाज किया था. उस दौरान उनके कुछ जांच भी किए गए थे।

यह भी पढ़ें ...  वर्ल्ड कप 2023 के बीच इस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पर लग गया 2 साल का बैन

 

Source :

disclamer-hindxpress-news

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button