राष्ट्रीय

खेल मंत्रालय का WFI पर बड़ा एक्शन, संजय सिंह समेत कुश्ती संघ की पूरी टीम सस्पेंड

रेसिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) पर खेल मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लिया है। हाल ही में चुने गए WFI अध्यक्ष संजय सिंह को पद से निलंबित कर दिया है। संजय सिंह ने इस वर्ष के अंत से पहले उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित नंदिनी नगर में अंडर-15 और अंडर-20 नेशनल्स के आयोजन की घोषणा की थी। इसके बाद खेल मंत्रालय ने नवनिर्वाचित भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया।

 

 

हाल में भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव हुआ था। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को जीत मिली थी। उन्होंने पहलवान अनीता श्योराण को हराया था। इसके बाद खूब हंगामा बरपा था। महिला पहलवान साक्षी मलिक ने रोते हुए कुश्ती से संन्यास ले लिया था। अब खेल सरकार ने नए कुश्ती संघ पर बड़ा एक्शन लिया है।

यह भी पढ़ें ...  MP के ग्वालियर जिले में नवविवाहिता को पीट-पीटकर किया अधमरा
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button