अपराधपंजाब

लुधियाना में भीड़ का फायदा उठाकर महिला के पर्स से निकाले 27 हजार, 2 महिलाएं गिरफ्तार

पंजाब की लुधियाना पुलिस ने मध्यप्रदेश से चलने वाले ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना कोतवाली की पुलिस ने 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं की CCTV भी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गिरोह की महिलाओं को घंटा घर के नजदीक से पकड़ा है।

वहीं एक महिला आरोपी फरार है। महिलाओं ने एक महिला से नौसरबाजी करते हुए बाजार में उसके पर्स की जिप खोल कर 27 हजार रुपए चुरा लिए थे। महिलाएं वारदात को अंजाम देकर पिछले दो दिनों से फरार थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं का पता लगाया।

शिकायतकर्ता बलजीत कौर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी माता मनजीत कौर के साथ चौड़ा बाजार में कपड़े खरीद रही थी। उसके पीछे तीन महिलाएं आकर खड़ी हो गईं। बलजीत ने कंधे पर पर्स लटका रखा था। शातिर महिलाओं ने बहुत चालाकी से पर्स की जिप खोलकर नकदी चुरा ली। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान महक सिसोदिया, जानकी सिसोदिया गांव कड़ीया जिला राजगढ़ के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button