खरड़
भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रधान दविंदर सिंह के नेतृत्व में सडक़ों की हालत को लेकर गुरुवार को एसडीएम खरड़ को मांग पत्र दिया। ्रमांग पत्र में मांग की गई है कि गांव देहकलां से चोल्टा, पन्नुआं लिंक सडक़ की रिपेयर, रूडक़ी पु ता, पीर सोहाना, सिंबलमाजरा, बडाला रोड़ खरड़ से खेड़ी चौंक, सिंबलमाजरा से बजहेड़ी, नियामियां से पन्ननुआं, देहकलां से बजहेड़ी आदि सडक़ों की हालत बहुत खराब हो चुकी है। इस अवसर पर उन्होनें बताया कि इसके अलावा कई अन्य सडक़ें ऐसी हैं, जिन पर दो साल पहले पत्थर डाला गया था, परंतु आज तक तारकोल नहीं डाली गई है। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा अधिग्रहण की गई जमीन के मुआवजे की रकम पर ब्याज रुका हुआ है, जिसे माननीय अदालत ने किसानों को बांटने की मंजूरी दे दी है, इसलिए यह रकम जल्दी से जल्दी किसानों को दी जाए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने घडुआं का मास्टर प्लान रिलीज करने की भी मांग की। इस अवसर पर एसडीएम खरड़ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह जल्दी ही किसानों की मांगों का हल करवाएंगे। इस अवसर पर यूनियन द्वारा चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगें अगले सप्ताह तक नहीं मानी गई तो वह संघर्ष करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर चरणजीत सिंह, कुलवंत सिंह रूडक़ी, सर्बजीत सिंह, मलकीत सिंह, मलविंदरजीत सिंह, हरिंदर घडुआं, सेवक सिंह तथा अवतार सिंह बजहेड़ी समेत अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।