चंडीगढ़, 9 जून:
एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की कार्यक्षमता को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज एएनटीएफ पुलिस स्टेशन, एसएएस नगर में नवस्थापित अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट (एसआईटीयू) सहित कई आधुनिक तकनीकी और खुफिया सुविधाओं का उद्घाटन किया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
डीजीपी पंजाब के साथ इस अवसर पर स्पेशल डीजीपी एएनटीएफ कुलदीप सिंह तथा एडीजीपी एएनटीएफ नीलभ किशोर भी उपस्थित थे। उन्होंने एएनटीएफ पुलिस स्टेशन में क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) कक्ष, पूछताछ कक्ष (इंटरोगेशन रूम), एमएचसी कक्ष तथा डीएसपी कार्यालय का भी उद्घाटन किया।
उल्लेखनीय है कि अगस्त 2024 में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा उद्घाटित एएनटीएफ पुलिस स्टेशन, एसएएस नगर भवन को अब एक आधुनिक जांच एवं खुफिया केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जो नशा-विरोधी गतिविधियों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आज शुरू की गई सुविधाएं वैज्ञानिक जांच, साक्ष्यों के डिजिटल विश्लेषण, खुफिया सूचनाओं के संग्रह, तकनीकी निगरानी तथा आपराधिक डेटाबेस तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करेंगी। इससे नारकोटिक्स से जुड़े मामलों की जांच की गुणवत्ता और प्रभावशीलता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
बुनियादी ढांचे के विकास पर प्रकाश डालते हुए डीजीपी ने बताया कि पटियाला, जालंधर और बठिंडा में अत्याधुनिक एएनटीएफ कार्यालय परिसर पहले से ही कार्यरत हैं, जबकि लुधियाना और फिरोजपुर में नई सुविधाओं का निर्माण जारी है। उन्होंने कहा कि अमृतसर में भी एक समर्पित एएनटीएफ सुविधा स्थापित करने की योजना प्रगति पर है और इसके लिए भूमि का चयन एवं अंतिम रूप दिया जा चुका है।