#Viralराष्ट्रीय

हम डरेंगे नहीं, लड़ेंगे, ED की रिमांड पर भेजे जाने के बाद बोले AAP सांसद संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह की शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने एक दूसरे पर प्रहार तेज कर दिया है।

 

 

 

एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी ने गिरफ्तारी के खिलाफ संग्राम छेड़ दिया है तो दूसरी तरफ भाजपा ने भी सड़कों पर उतरकर आप के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है। दोनों ही दलों ने एक दूसरे के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी की है।

 

 

 

कोर्ट से निकल बोले संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि उन्हें रिमांड पर भेजे जाने से दिक्कत नहीं है। कोर्ट से निकलने के बाद संजय सिंह ने कहा- मोदी जी जितना चाहें अत्याचार करें।

 

दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा ने कई बार बदले बयान

AAP नेता संजय सिंह के वकील सोमनाथ भारती ने कहा- इन्हीं दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा ने कई बार बयान बदले हैं। ईडी अब इन्हीं के बयान को आधार बना रही है। एक बार तो इनके बयान में लिखा है कि क्या आपने संजय सिंह को कोई पैसा दिया है? वह जवाब देते हैं, नहीं… बात यह है कि 1 अगस्त को इस शख्स को बेल मिली और 14 अगस्त को वे बयान बदल लेते हैं।

यह भी पढ़ें ...  अडानी मुद्दे पर हंगामे के बीच राज्यसभा 13 मार्च तक के लिए स्थगित, लोकसभा में कार्यवाही जारी
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button