हरियाणा

ऑटो चालकों को जारी होगा चार अंक का यूनिक कोड, रहेगी नजर

कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के सभी ऑटो रिक्शा पर लगेगा 4 अंको का यूनिक कोड। महिलाओं की सुरक्षा व अपराधों की रोकथाम के लिए उठाया विशेष कदम, पुलिस विभाग द्वारा 4 अंक का विशेष नम्बर दिया जाएगा जिसमें ऑटो चालक व संचालक की पूर्ण जानकारी होगी। यह डाटा डायल 112 के साथ भी सांझा किया जाएगा ताकि ऑटो में कोई अपराध हो तो उसकी तुरन्त पुलिस को शिकायत दी जा सकें। पुलिस के पास पूरा रिकार्ड होगा जिसके आधार पर तुरन्त कार्यवाही होगी।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसा जिला कुरुक्षेत्र में बड़ी संख्या में ऑटो चलते है। महिलाएं/लडकियां ऑटो मे सवारी करते समय विशेष कर रात्रि के समय असुरक्षित महसूस करती है। कई बार ऑटो में छोटी-मोटी घटनाएं हो जाती लेकिन सवारियों को आटो नम्बर याद नहीं रहता या आटो नम्बर ऐसी जगह होता है जो सवारियों को दिखाई नही देता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए महिलाओं की सुरक्षा व अपराधों की रोकथाम के लिए यह विशेष कदम उठाया गया है।आटो के बारे पूर्ण विवरण एक्सेल शीट मे तैयार किया जाएगा। जो पूरा ऑटो चालक/संचालक का विवरण डायल 112 ऐप के साथ शेयर किया जाएगा। डायल 112 ऐप के साथ ऑटो चालको का डाटा जोड़ने पर ऑटो में कोई भी घटना होने पर डायल 112 पर कॉल जाते ही उसका पूरा विवरण पुलिस के पास पहुंचेगा। शिकायत मिलते ही पुलिस द्वारा तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें ...  देवाशीष बिंदल ने कैसे पास की सिविल सर्विस परीक्षा ?

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button