जब बंद होने वाला था देश का सबसे बड़ा कंटेंट स्टूडियो TVF

आज टीवीएफ (TVF) भारत के सबसे बड़े और सबसे पसंदीदा कंटेंट स्टूडियोज में से एक है, जो अपनी रिलेटेबल स्टोरीटेलिंग, सच्चे ड्रामा, यादगार किरदारों और स्लाइस-ऑफ-लाइफ कहानियों के जरिए दर्शकों के दिलों को छूने वाले बेहतरीन और ब्लॉकबस्टर शोज़ लगातार दे रहा है। ‘पंचायत’, ‘एस्पिरेंट्स’, ‘गुल्लक’, ‘कोटा फैक्ट्री’, ‘सपने वर्सेस एवरीवन’, ‘पिक्चर्स’ और ऐसे ही कई बड़े शोज़ के साथ टीवीएफ ने एक कमाल की विरासत बनाई है, जिसके कई पॉपुलर शोज़ एक के बाद एक कई सफल सीजन्स के साथ वापस लौट रहे हैं।
लेकिन, इस शानदार कामयाबी के पीछे एक मुश्किल दौर भी छिपा है। हाल ही में, टीवीएफ के फाउंडर अरुणाभ कुमार ने खुलासा किया कि कोविड-19 (COVID-19) महामारी के दौरान, उन्होंने इस प्रोडक्शन हाउस को बंद करने का मन बना लिया था, ठीक उसी तरह जैसे संकट के उस दौर में कई अन्य कंपनियाँ संघर्ष कर रही थीं। उन्होंने शेयर किया कि यह कुछ करीबी लोगों का अटूट विश्वास और सपोर्ट ही था, जिसने आखिरकार उन्हें आगे बढ़ते रहने की ताकत दी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
अरुणाभ कुमार ने शेयर किया , “कोविड के दौरान, हम भी कई कंपनियों की तरह बंद होने की कगार पर थे, क्योंकि दुनिया रातों-रात बदल गई थी और आगे क्या होगा कुछ पता नहीं था। वह बहुत ही मुश्किल समय था; मेरी अभी-अभी सगाई हुई थी। लेकिन कुछ करीबी लोगों, खासकर मेरी मंगेतर और मेरी माँ के विश्वास ने मुझे आगे बढ़ते रहने की ताकत दी। उनके सपोर्ट ने मुझे भरोसा दिलाया कि टीवीएफ (TVF) के पास अभी और भी कहानियाँ हैं जो दुनिया को सुनानी हैं, और आखिरकार हमने इसे ज़िंदा रखने के लिए अपने खुद के कुछ पैसे भी इन्वेस्ट किए।”
IMDb की ‘टॉप 250 टीवी शोज़’ की लिस्ट में ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ के शामिल होने के साथ ही, द वायरल फीवर (TVF) ग्लोबल कंटेंट की दुनिया पर राज कर रहा है। दुनिया के टॉप 250 शोज़ की इस लिस्ट में टीवीएफ के जो अन्य शोज़ शामिल हैं, वे हैं 9.1 रेटिंग के साथ ‘टीवीएफ पिक्चर्स’ (रैंक 64), 9.0 rating के साथ ‘पंचायत’ (रैंक 70), 9.1 रेटिंग के साथ ‘गुल्लक’ (रैंक 74), 9.0 रेटिंग के साथ ‘कोटा फैक्ट्री’ (रैंक 86), 9.1 रेटिंग के साथ ‘एस्पिरेंट्स’ (रैंक 130), और 8.9 रेटिंग के साथ ‘ये मेरी फैमिली’ (रैंक 183)।
टीवीएफ ने ‘द डेविल वेअर्स प्राडा 2’, ‘एक दिन’, ‘शिवाजी’, ‘पैट्रियट’ और नेटफ्लिक्स की ‘ग्लोरी’ जैसी हालिया बड़ी रिलीज को भी पीछे छोड़ दिया है, जिससे वे भारत, साउथ और यहाँ तक कि हॉलीवुड के स्तर पर भी बेहतरीन कंटेंट देने वाले सबसे भरोसेमंद प्रोडक्शन हाउसेस में से एक बनकर उभरे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इसके अलावा, टीवीएफ ने ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स’ इवेंट में अपनी धमाकेदार अनाउंसमेंट्स की लिस्ट के साथ पूरी महफिल लूट ली। चाहे ‘Vvan’ और ‘कॉलेज फेस्ट’ जैसी फिल्में हों, ‘पिरामिड’ और ‘वंश’ जैसे नए शोज़ हों, या फिर ‘एस्पिरेंट्स’, ‘पंचायत’, ‘ग्राम चिकित्सालय’, ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ और ‘संदीप भैया’ के मोस्ट-अवेडेट नए सीजन्स हों उनकी आने वाली लिस्ट बेहद कमाल की और हर तरह के कंटेंट से भरपूर थी। यह अपने आप में एक ऐसा अनोखा शोकेस था जिसने टीवीएफ को उस रात का असली विनर बना दिया।