मनोरंजन

प्यार, तड़प और अनकहे सवालों को आवाज देता है ‘बनारस बीट’ का नया गाना ‘कहां जाएंगे?’

‘बनारस बीट’ का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘कहां जाएंगे?’ प्यार, इंतजार और जिंदगी से जुड़े उन सवालों के एहसास को खूबसूरती से बयां करता है, जिन्हें अक्सर हम कह नहीं पाते। अभिनव सिन्हा को फिल्म इंडस्ट्री में बेहद प्रतिभाशाली फिल्म मेकर्स और प्रोड्यूसर-राइटर्स में से एक के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस हिट से लेकर कई अपने साथ बांधे रखने वाली कहानी बीते कुछ सालों में दी है। अपने प्रोडक्शन बैनर के सिग्नेचर सिनेमैटिक स्टोरी टेलिंग से आगे बढ़ते हुए, फिल्म मेकर हाल ही में अपना नया म्यूजिक लेबल बनारस बीट लॉन्च कर चुके हैं।

कल अपने गाने के टीजर रिलीज के बाद म्यूजिक लवर्स के बीच उत्साह बढ़ाते हुए, आज बनारस बीट ने ऑफीशियली “कहां जाएंगे ?” गाने का फुल ट्रेक रिलीज कर दिया है। यह म्यूजिकल ट्रैक टाइमलेस गानों और दिल को छू लेने वाले शब्दों का खूबसूरत मेल है, जो हर उस शख्स के दिल को छू जाएगी, जिसने कभी अपने दिल के किसी कोने में अपने सवालों के जवाब तलाशे होंगे।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

गाने के बारे में बात करते हुए मेकर्स ने लिखा है, “कुछ एहसास ऐसे होते हैं, जिन्हें शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता। कुछ सवालों के जवाब भी आसानी से नहीं मिलते। और कभी-कभी धुन के साथ कहे गए चंद शब्द वो सब कुछ बयां कर देते हैं, जो हम लंबे समय से कहना चाहते हैं।

‘कहां जाएंगे?’ के जरिए हम आपके लिए एक ऐसी गजल लेकर आए हैं, जो उर्दू शायरी की खूबसूरत परंपरा से जुड़ी है। इसमें हर शब्द का अपना मतलब है और हर एहसास को खुलकर सामने आने की जगह मिलती है।

अब ‘कहां जाएंगे?’ सुनें और इस सुरीले सफर का हिस्सा बनें, जो आपको ऐसे ख्यालों और एहसासों से रूबरू कराएगा, जो भले ही आपके अपने लगें, लेकिन कहीं न कहीं हम सभी से जुड़े हैं।”


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मेकर्स ने जो बताया है उसके मुताबिक, यह ट्रैक उर्दू शायरी को खूबसूरती से लिए हुए है। गाने के बोल को बेहद शानदार कंपोज़िशन के साथ खूबसूरत अंदाज में मिलाया गया है, जो एक सुहानी शाम में किसी अपने से गले मिलने का एहसास देता है। यह एक ऐसा ऐरा है जब तेज म्यूजिक वाले पार्टी सॉन्ग हर जगह छाए हुए हैं, वहीं कहां जाएंगे? एक ऐसा ट्रैक है जो रुकने, सोचने और गहराई से महसूस करने की खोई हुई कला को फिर सामने लाता है।

बनारस बीट के साथ अनुभव सिन्हा का मकसद है उसे इंडिपेंडेंट म्यूजिक और दिल छू लेने वाली शायरी का एक ठिकाना बनाना, ऐसे में उनके द्वारा जारी किया गया यह ट्रैक ऊंचा बेंचमार्क सेट करता है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button