गांव चेलावास में देवर ने भाभी की कथित रूप से लाठी से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एक सप्ताह के भीतर गांव में यह दूसरी हत्या की घटना है। वहीं, शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि अभी तक कोई भी शिकायत नहीं दी है। गांव चेलावास निवासी अमित पर उसके भाई मनोज की पत्नी अंजली की लाठी से पीट-पीटकर कर हत्या करने का आरोप है। अंजली मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली बताई जा रही है। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य भी आसपास मौजूद बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी और उसके भाई के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले भी परिवार में कहासुनी हुई थी जिसके बाद मामला हिंसक रूप ले बैठा। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उप नागरिक अस्पताल कनीना के शवदाह गृह में रख दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी अमित का परिवार पहले भी विवादों में रहा है। उसकी माता बिमला देवी का साल 2016 में हृदयाघात से निधन हो गया था जबकि वर्ष 2019 में उसके पिता राजकपूर की मृत्यु हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार, उस मामले में भी विवाद की स्थिति बनी थी। वर्तमान में वह खेती-किसानी का कार्य करता था जबकि उसका भाई मनोज भी किसान है। शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार का कहना है कि अंजली हत्याकांड में सभी तथ्यों और साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, चार जून की रात गांव चेलावास में ही ओमपती (55) की जमीनी विवाद के चलते हत्या कर दी गई थी। उस मामले में पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक महीने के भीतर हुई दूसरी हत्या से गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714