Videoधर्म आस्थाराज्य

हिमाचल की तबाही पर मुख्यमंत्री सुक्खू से लिपटकर रो पड़ी महिला, सुक्खू भी हो गए भावुक

हिमाचल प्रदेश में इस सीजन का मानसून बारिश के साथ आफत भी लेकर आया है। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से भारी तबाही हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी सोमवार का दिन आफत भरा रहा। सुबह के वक्त सबसे पहले शिमला के समरहिल इलाके में मंदिर पर मलबा आने की जानकारी मिली। इसकी वजह से करीब 20 लोग मलबे के नीचे दब गए।

 

इसके अलावा हिमाचल के फागली में भी भूस्खलन की वजह से 13 लोग चपेट में आ गए। यहां पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी ग्राउंड जीरो पर प्रभावितों का हाल जानने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री जैसे ही फागली में लोगों के बीच पहुंचे, तो यहां एक महिला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने फूट-फूट कर रोने लगी। महिला ने मुख्यमंत्री को सारी घटना की जानकारी दी और आपबीती बताई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी महिला की बात सुनकर भावुक नजर आए।

यह भी पढ़ें ...  हिमाचन प्रदेश: भारी बारिश के कारण मंडी में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा।

 

 

इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों तक राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारियों को प्रभावितों तक राहत पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीते 48 घंटे में लगातार हो रही बारिश की वजह से भारी तबाही हुई है। ऐसी तबाही हिमाचल प्रदेश में बीते 50 सालों में नहीं देखी। ऐसे में सरकार आपदा प्रभावितों तक राहत पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जानकारी दी है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी स्थगित कर दिया गया है। अब सिर्फ प्रोटोकॉल के तहत सलामी कार्यक्रम ही होगा।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button