एक प्रेम कथा के 25 साल पूरे, ZEE मना रहा जश्र

मुंबई। भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और सफल फिल्मों में शुमार गदर : एक प्रेम कथा ने अपने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस खास अवसर पर ज़ी सिनेमा, ज़ी बॉलीवुड और जी स्टूडियोज उस ऐतिहासिक फिल्म की विरासत का जश्न मना रहे हैं, जिसने न केवल बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित किए, बल्कि ज़ी स्टूडियोज़ की सिनेमाई यात्रा की भी शुरुआत की। वर्ष 2001 में निर्देशक अनिल शर्मा के निर्देशन में रिलीज़ हुई गदर भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक प्रेम कहानी थी। प्रेम, त्याग, परिवार और देशभक्ति जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने वाली इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में स्थायी जगह बनाई।
तारा सिंह और सकीना के किरदार आज भी भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय पात्रों में गिने जाते हैं। ज़ी स्टूडियोज़ के लिए भी यह फिल्म विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह उसकी पहली फिल्म थी। इसी फिल्म से शुरू हुई यात्रा ने आगे चलकर भारतीय सिनेमा को कई सफल और यादगार फिल्में दीं। पिछले 25 वर्षों में गदर सिनेमाघरों, टेलीविजऩ और डिजिटल प्लेटफॉम्र्स के माध्यम से लगातार नई पीढिय़ों तक पहुंचती रही है। फिल्म के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इसका विशेष प्रसारण 15 जून को किया जाएगा। दर्शक फिल्म को दोपहर 2 बजे ज़ी सिनेमा और रात 8 बजे ज़ी बॉलीवुड पर देख सकेंगे। फिल्म की सफलता और विरासत को याद करते हुए सनी देओल ने कहा कि तारा सिंह के किरदार ने उन्हें दर्शकों से ऐसा जुड़ाव दिया, जो समय के साथ और मजबूत होता गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714