पंजाब

अमृतसर में तीन किलो हेरोइन, 13 पिस्तौल जब्त

अमृतसर

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पांच व्यक्तियों को 13 पिस्तौल और 3.267 किलोग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार कर नशा तस्करी तथा अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले तीन नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी बुधवार को यहां पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान क्रिश गोल्ड (20) निवासी लोहगढ़ अमृतसर, कुणाल मेहता उर्फ कन्नू (21) निवासी कटड़ा दुल्लो अमृतसर, रॉबिन (21) निवासी हिंदुस्तान बस्ती अमृतसर, जसकरण सिंह उर्फ जस (36) निवासी भूटानपुरा, अमृतसर और जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन (22) निवासी गांव नौशहरा ढल्ला, तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपी जसकरण उर्फ जस आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले ही एनडीपीएस एक्ट तथा आम्र्स एक्ट के तहत पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

बरामद किए गए पिस्तौलों में आठ 30 बोर पीएक्स 3, तीन 30 बोर, एक 9 एमएम ग्लॉक और एक 9 एमएम पिस्तौल शामिल हैं। इसके अलावा 22 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। हथियारों और नशीले पदार्थों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही आरोपियों की कार भी जब्त कर ली है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी क्षेत्र में अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की आपूर्ति में शामिल थे।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button