आमिर खान प्रोडक्शंस और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने मिलाया हाथ

इस वेंचर पर पिछले कुछ समय से काम चल रहा है। इसमें पहले से मौजूद IP, नया ओरिजिनल कंटेंट और डिजिटल क्रिएटर्स के साथ खास साझेदारी को शामिल किया जाएगा। वहीं, इसके कंटेंट को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी भी साथ जुड़ी है। आमिर खान प्रोडक्शंस और एक्सल एंटरटेनमेंट ने माइक्रो ड्रामा प्लेटफॉर्म लॉन्च करने के लिए हाथ मिलाया है। यह पार्टनरशिप भारत की दो सबसे बड़े फिल्म प्रोडक्शन हाउसेज द्वारा उभर रहे शॉर्ट फॉर्म एंटरटेनमेंट मार्केट में एंट्री को दिखाता है।
पिछले कुछ समय से आकार ले रहा यह वेंचर, सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शॉर्ट फॉर्मेट, मोबाइल फर्स्ट एंटरटेनमेंट के इर्द गिर्द खुद को एक लार्ज स्केल कंटेंट इकोसिस्टम के रूप में स्थापित कर रहा है। इस प्लेटफॉर्म द्वारा दोनों प्रोडक्शन हाउस के मौजूदा इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) लाइब्रेरी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा वे माइक्रोड्रामा फॉर्मेट के लिए खास तौर पर तैयार ओरिजिनल कंटेंट के डेवलपमेंट में भी इन्वेस्ट करेंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714