आज की ख़बरहरियाणा

खेल अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का भी आधार: प्रो. दिनेश राणा

कुरुक्षेत्र, 15 सितंबर 2026। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में मंगलवार को केयू में महिला वॉलीबॉल इंटर कॉलेज चैंपियनशिप के आयोजन के साथ शैक्षणिक सत्र 2026-27 की खेल गतिविधियों का विधिवत आगाज हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों ने उत्साह एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर केयू खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने प्रदर्शन के माध्यम से विश्वविद्यालय एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। नियमित खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में शारीरिक दक्षता के साथ-साथ मानसिक मजबूती और सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होता है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगु$ प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन तथा कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल के कुशल प्रबंधन में विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित मंच उपलब्ध करवाकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए आवश्यक वातावरण प्रदान किया जाए। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों से पहुंची महिला खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों एवं आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महिला वॉलीबॉल इंटर कॉलेज चैंपियनशिप से शुरू हुआ यह खेल अभियान आगामी सत्र में विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए व्यापक मंच प्रदान करेगा।
महिला वॉलीबॉल इंटर कॉलेज चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद, कुश्ती कोच रमेश कुमार, हॉकी कोच मोनिका, प्रतियोगिता के आयोजक एवं वॉलीबॉल कोच राजेश कुमार तथा सहायक स्टाफ सदस्य प्रदीप बनवाला उपस्थित रहे।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button