जेईई एडवांस्ड में अभी दो ही अटेंप्ट, IIT कानपुर के डायरेक्टर ने दी जानकारी, भविष्य में कर सकते हैं बदलाव

नई दिल्ली
अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों छात्र इंजीनियरिंग फील्ड में बेहतर करियर का सपना लेकर इस प्रवेश परीक्षा में बैठते हैं। हाल ही में आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर ने जेईई एडवांस्ड एग्जाम में बड़ा बदलाव की ओर इशारा किया है, जिसका लाखों छात्रों पर सीधा असर पड़ेगा। दरअसल, कोविड-19 महामारी के बाद से जेईई एडवांस्ड में अतिरिक्त मौका देने की मांग की जा रही है, क्योंकि कोरोना के कारण छात्रों की पढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा था। तब आईआईटी प्रशासन ने असाधारण परिस्थतियों को ध्यान में रखते हुए 2020 और 2022 में कुछ प्रभावित छात्रों को जेईई एडवांस्ड में बैठने का स्पेशल तीसरा मौका दिया था। हालांकि स्थिति सामान्य होने के बाद, यह नियम हटा लिया था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
लेकिन तब से छात्र इसे स्थायी रूप से तीन मौके देने की मांग कर रहे हैं। हाल ही में 12000 से अधिक स्टूडेंट्स ने एक ऑनलाइन याचिका दायर की है, जिसके बाद से इस मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है। इस बीच आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर ने जेईई एडवांस्ड के अटेंप्ट को लेकर अहम जानकारी दी है। आईआईटी कानपुर के निदेशक मनिंद्र अग्रवाल ने हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी वाले एक कार्यक्रम में कहा कि आने वाले सालों में जेईई एडवांस्ड में बदलाव हो सकता है, क्योंकि ऐसी मांगें उठ रही हैं। अग्रवाल ने कहा कि फिलहाल कोई बदलाव करने की योजना नहीं है, लेकिन अगले कुछ सालों में इसमें बदलाव किया जा सकता है।
तीसरे अटेंप्ट से बढ़ेगा आर्थिक बोझ
आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर का कहना है कि यह एक अतिरिक्त प्रयास उन छात्रों की मदद कर सकता है, जिन्हें इस परीक्षा के बारे में देर से पता चलता है या जो अपने नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों के कारण कोई मौका गंवा देते हैं। इससे छात्र तैयारी में एक और साल बिता सकते हैं, जिसके लिए अकसर उन्हें अतिरिक्त कोचिंग लेनी पड़ती है और खर्च भी करना पड़ता है।