डेराबस्सी पुलिस ने पकड़े 13 जुआरी, त्रिवेदी कैंप में 64670 की नकदी बरामद, मकान मालिक मौके से फरार

डेराबस्सी
डेराबस्सी पुलिस ने नजदीकी गांव त्रिवेदी कैंप में देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे कथित जुए के अड्डे पर छापेमारी की। पुलिस ने जुआ खिलाने और खेलने के आरोप में 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कार्रवाई एसआई प्रवेश मौर और एएसआई मलकीत सिंह की अगुवाई में की गई। पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान नीरज नरूलाए मनीष अरोड़ा, उदय सचदेवा, गौरव कुमार, धीरज कुमार, राकेश कुमारए कर्मचंद, टोनी, निखिल नरूला, निखिल कुमार, राहुल और अर्श समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को डेराबस्सी अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए। थाना डेराबस्सी प्रभारी इंस्पैक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि मकान मालिक रमन उर्फ विमी अपने घर में लोगों को पैसे दोगुने करने का लालच देकर कथित तौर पर जुआ खिलाता था। पुलिस ने मौके से 64670 रुपए की नकदी बरामद करने का भी दावा किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच जारी है।