पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीन विधायक BJP में हुए शामिल

चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका देते हुए पार्टी के तीन विधायकों ने इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। इनमें अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, समाना से चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं। तीनों विधायकों ने पिछले दो दिनों में पार्टी छोड़ी है। रविवार को चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने इस्तीफा दिया था, जबकि सोमवार को कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी पार्टी छोड़ दी। उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि राजनीति से ‘माई-बाप कल्चर’ को खत्म करना है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
तीनों विधायक सोमवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भाजपा नेता डॉ. सुभाष शर्मा ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि झाड़ू चुनाव आचार संहिता लगने से पहले ही बिखरना शुरू हो गया है।
उधर, आम आदमी पार्टी ने चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा की विधानसभा सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से मांग करने की बात कही है। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार, दोनों विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पहले ही निलंबित किया जा चुका है। जून 2025 में कुंवर विजय प्रताप सिंह को भी पार्टी ने पांच साल के लिए निलंबित कर दिया था।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की ओर से 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद दोनों विधायकों ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया था। चेतन सिंह जौड़ामाजरा आप सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वहीं, पार्टी ने कुछ समय पहले उनकी जगह पूर्व अकाली नेता सुरजीत सिंह रखड़ा को समाना सीट का हलका इंचार्ज नियुक्त किया था। हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद उनके ऑस्ट्रेलिया चले जाने की खबर आई थी। जांच में शामिल होने के लिए लौटने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।