पंजाब में हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार

अमृतसर
पंजाब में हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी चोट की है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर टीम ने सीमा पार से हथियार मंगवाने वाले एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। इसमें एक 30 बोर की असॉल्ट राइफल, ्रदो हैंड ग्रेनेड, 13 पिस्टल और 25 जिंदा कारतूस शामिल हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
बरामद की गई 13 पिस्टलों में 4 अत्याधुनिक ग्लॉक पिस्टल भी हैं, जो आमतौर पर पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए भेजी जाती हैं।हथियारों के साथ बरामद असले की फोटो सीआई अमृतसर ने जारी की है। इस पूरी कार्रवाई की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर की है। यह कार्रवाई स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर में दर्ज एक एफआईआर के आधार पर की गई है।