पूरे देश में नशे के खिलाफ निर्णायक युद्ध लड़ने वाला पंजाब इकलौत राज्य- केजरीवाल

नई दिल्ली, 09 सितंबर 2026*
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में मजदूर गुलजार सिंह के दुखद निधन पर झूठ फैला रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया है। “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और “आप” पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने लाश के ऊपर राजनीति कर रहे राहुल गांधी पर तीखे हमले बोले। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में पंजाब इकलौता राज्य है जो नशे के खिलाफ निर्णायक युद्ध लड़ रहा है। भगवंत मान की सरकार कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के पंजाब में फैलाए नशे को साफ़ करने की कोशिश कर रही है। सरकार के किसी मंत्री या विधायक का गुलजार सिंह की मौत से कोई लेना देना नहीं है। इसलिए राहुल गांधी को ऐसी गन्दी राजनीति नहीं करनी चाहिए।
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर गुलजार सिंह के गाँव मे जाकर गन्दी राजनीति कर रहे कांग्रेस नेताओं का एक वीडियो भी साझा किया है। उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि पंजाब सरकार नशे के विरुद्ध निर्णायक युद्ध लड़ रही है। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि पंजाब में नशा कौन लाया? आपकी कांग्रेस सरकार लाई। अकाली दल और भाजपा की सरकार लाई। उन्होंने कहा कि पहली बार पूरे देश में कोई राज्य नशे के ख़िलाफ़ इस तरह से युद्ध छेड़ रहा है। आज पंजाब सरकार कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के फैलाए नशे को साफ़ करने की कोशिश कर रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी से कहा कि मुझे बेहद दुख है कि आप जैसा नेता लाशों के ऊपर गंदी राजनीति कर रहा है। इस व्यक्ति की मौत पर राजनीति करने के लिए मंगलवार को आपके विधायक भी जब उस गांव में गए तो गाँव वालों ने उन्हें निकाल दिया। वो इसलिए क्योंकि जो आपने लिखा है वो सरासर झूठ है। मेरा आपसे निवेदन है कि आप भी एक चक्कर इस गाँव का लगाकर आ जाइए। हमारी सरकार के किसी मंत्री, किसी विधायक का इस व्यक्ति की मौत से कोई लेना देना नहीं और आप इस तरह की गंदी राजनीति मत कीजिए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर राहुल गांधी से कहा कि लाशों ऊपर राजनीति ना करो, पंजाबी इस तरह की राजनीति को पसंद नहीं करते। सीएम ने एक वीडियो साझा कर राहुल गांधी से कहा कि ये देखिए काँग्रेस के नेता जब पीड़ित के गांव जाकर भी यही गंदी राजनीति करने का प्रयास कर रहे थे, तो लोगों ने उन्हें वहां से भगा दिया।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस मामले में सभी आरोपियों को परिवार की निशानदेही पर पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया है। पंजाब में नशा फैलाने की ज़िम्मेदार अकाली, बीजेपी और कांग्रेसी सरकारें रही हैं। मेरी सरकार में किसी भी नशा तस्कर को बख़्शा नहीं जाएगा।
जबकि, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भी सोशल मीडिया एक्स पर राहुल गांधी की ओर से फैलाए जा रहे झूठ पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सज्जन कुमार को रोल मॉडल मानने वाले राहुल गांधी जी आपको एक गरीब दलित मजदूर की लाश पर झूठ बोलते हुए शर्म नहीं आई?
मनीष सिसोदिया ने कहा कि गुलज़ार सिंह जी का बेटा कैमरे के सामने कह रहा है – मेरे पिता पर मंत्री ने कोई दबाव नहीं बनाया। आपने बेटे की बात नहीं सुनी, एफआईआर नहीं पढ़ी। बस एक मरते हुए आदमी का वीडियो उठाया और पंजाब पर हमला बोल दिया। नशा रोकने के नाम पर राजनीति करते हो, एक मजदूर की मौत को भी वोट की दुकान बना दिया। शर्म करो। मृतक की आत्मा से तो बाद की बात है, आपको उनके बेटे से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।