भारत के ऑटो बाजार में बड़ा बदलाव, पहली बार पेट्रोल से ज्यादा बिके CNG, हाइब्रिड और EV वाहन

नई दिल्ली। यात्री वाहनों के खुदरा बाजार में अगस्त में पहली बार एक बड़ा बदलाव इस मायने में देखा गया कि पेट्रोल से अधिक बिक्री वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों की रही। वैकप्लिक ईंधन वाले वाहनों में सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं। वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने सोमवार को अगस्त महीने की खुदरा वाहनों की बिक्री के आंकड़े जारी किए। उसने बताया कि अगस्त माह में देश में कुल 24,23,201 वाहन बिके जो सालाना आधार पर 17.51 प्रतिशत अधिक है। साथ ही यह किसी भी साल अगस्त महीने में बिक्री का नया रिकॉर्ड है।
फाडा ने बताया कि यात्री वाहनों की कुल बिक्री 4,02,398 इकाई रही। यह अगस्त 2025 की तुलना में 16.14 प्रतिशत की वृद्धि है। खास बात यह रही कि इसमें वैकल्पिक ईंधनों की हिस्सेदारी बढ़कर 41.95 प्रतिशत पर पहुंच गई जबकि पेट्रोल इंजन वाले वाहनों की हिस्सेदारी 40.85 प्रतिशत पर रही। दुपहिया की बिक्री 17,14,610 इकाई रही। इसमें 19.69 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। तिपहिया की बिक्री 8.64 प्रतिशत बढ़कर 1,22,281 इकाई पर और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 14.45 प्रतिशत बढ़कर 90,769 इकाई पर रही। ट्रैक्टरों की बिक्री 87,977 इकाई रही जो एक साल पहले के मुकाबले 8.64 प्रतिशत अधिक है। निर्माण उपकरणों की बिक्री में 31.45 प्रतिशत का उछाल देखा गया। इनकी बिक्री 5,166 इकाई रही। मासिक आधार पर इस साल जुलाई की तुलना में अगस्त में सभी खंडों में गिरावट देखी गयी है। कुल बिक्री में माह-दर-माह 6.48 फीसदी की गिरावट रही।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714