कुरुक्षेत्र, 15 सितम्बर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में लिटरेरी क्लब के अंतर्गत निबंध लेखन एवं कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्या प्रो. अनिता दुआ ने कहा कि मातृभाषा मूल विचारों की सार्थक अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी भाषा और संस्कृति से होती है। मातृभाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक चेतना की संवाहक भी है।
इस अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047ः संभावनाएं एवं चुनौतियां, स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत, नई शिक्षा नीति और हिंदी भाषा का महत्त्व तथा ऑनलाइन शिक्षा जैसे समसामयिक एवं सामाजिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं कविता लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं साहस, मानवीय मूल्य एवं रिश्ते तथा एकता में अनेकता जैसे विषयों पर मौलिक कविताओं की रचना कर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। प्राचार्या प्रो. अनिता दुआ ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में लिटरेरी क्लब की प्रभारी डॉ. पूजा सैनी एवं डॉ. अंग्रेज सिंह का विशेष योगदान रहा। डॉ. दिग्विजय सिंह एवं डॉ. रोहिणी ने निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रो. अमीषा सिंह, डॉ. रीटा सैनी, डॉ. मनप्रीत कौर, डॉ. ममता चावला, रीना यादव एवं कंवलप्रीत कौर, लिटरेरी क्लब के विद्यार्थी प्रतिनिधि के रूप में बीएड द्वितीय वर्ष के संदीप शर्मा एवं वंशिता सहित शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें