राहुल की कॉल के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा, नए अध्यक्ष का ऐलान आज

नई दिल्ली
पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट की रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी ने वडि़ंग को कॉल कर कहा कि वह नया प्रधान लगाने जा रहे हैं। वडि़ंग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद को पूर्व प्रधान लिखकर इसकी पुष्टि कर दी है। वडि़ंग के इस्तीफे के बाद संगरूर से पूर्व सांसद विजयइंदर सिंगला को प्रधान बनाया जा सकता है। सिंगला राहुल गांधी के करीबी हैं। हालांकि पंजाब कांग्रेस में अंदरखाते इसका विरोध शुरू हो गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
राज्य के कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पंजाब सिख स्टेट है, इसलिए किसी सिख नेता को ही प्रधान बनाना चाहिए। इसके बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा और अमृतसर से सांसद गुरजीत औजला के नाम की सिफारिश की गई है। इन तीनों नेताओं के अलावा पांच और नेता प्रधान पद की दौड़ में हैं। जिनमें वडि़ंग के खिलाफ तीन महीने से कैंपेन चलाने वाले पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी का नाम भी शामिल है। उधर, उत्तर प्रदेश में भी अजय रॉय की जगह पार्टी नया अध्यक्ष बनाने की कवायद में जुट गई है।